फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर में सवर्ण मतदाता होंगे निर्णायक

Mon, 30 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में इस बार भी गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर जातीय समीकरण भारी पड़ेगा। विधानसभा क्षेत्र में अब तक चुनावों में सवर्ण मतदाता निर्णायक की भूमिका निभाते आए हैं।
विज्ञापन


गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पिछले चार विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो तीन बार सपा तो एक बार बसपा ने बाजी मारी है। इस बार समाजवादी पार्टी ने इस क्षेत्र से तीन बार जीत हासिल करने वाले वसीम अहमद के स्थान पर नफीस अहमद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बसपा ने पिछली बार चुनाव हारे कमला प्रसाद यादव पर दोबारा भरोसा जताया है। जबकि भाजपा ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके श्रीकृष्ण पाल को टिकट दिया। समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के कारण कांग्रेस ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

श्रीकृष्ण पाल की अन्य पिछड़ी जातियों में अच्छी पकड़ है। इस क्षेत्र में यादव के बाद दलित बिरादरी के मतदाताओं की अधिक संख्या है। ऐसे में सपा और बसपा भी यहां मजबूत स्थिति में है। सपा और बसपा के पास उनके परंपरागत वोट हैं। इसके अलावा, उनकी नजर भी सवर्ण वोटों पर है। हालांकि क्षेत्र के सवर्ण मतदाता अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं लेकिन यह तय है कि जिस तरफ यह जाएंगे उस तरफ जीत होगी। अगर गोपालपुर में जातिवार आंकड़ा देखें तो सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं, जिनकी संख्या लगभग 64000 है।
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर दलित मतदाता हैं जिनकी संख्या लगभग 51000 है। तीसरे नंबर पर मुस्लिम मतदाता है जिनकी संख्या लगभग 41000 है। सवर्ण मतदाताओं की स्थिति देखें तो ब्राह्मण लगभग 15000, क्षत्रिय 15000, भूमिहार 12000, लाला 3000 हैं। विधानसभा की अन्य जातियों की स्थिति देखें तो राजभर लगभग 24000, मल्लाह 11000, कहार 1500, प्रजापति 10000, चौरसिया 4000, बनिया 23000, चौहान 10000, पासी 10000, सोनकर 7000 हैं। इनके अलावा, लगभग 17000 अन्य जातियां हैं।
विज्ञापन


1957
विजेता ः मुक्तिनाथ राय (कांग्रेस)  - 16702
उपजेता ः भीमा प्रसाद (आईएनडी)- 12080
1962
विजेता ः उमाशंकर (पीएसपी) - 13437
उपजेता ः मुक्तिनाथ राय (कांग्रेस) - 10575
1967
विजेता ः मुक्तिनाथ राय (कांग्रेस) 9843
उपजेता ः दलसिंगार (पीएसपी) 9739
1969
विजेता ः दलसिंगार (एसएसपी) 21195
उपजेता ः मुक्तिनाथ राय (कांग्रेस) 10552
1977
विजेता ः रामअधार राय (जेएनपी) 28221
उपजेता ः दलसिंगार यादव (कांग्रेस) 26553
1980
विजेता ः दलसिंगार यादव (कांग्रेस) 25406
उपविजेता ः कमलाकांत (जेएनपी) 5933
1985
विजेताः कलीमुर्रहमान(आईसीजे) 17237
उपजेता ः गोमती यादव (आईएनडी) 13446
1989
विजेता ः गोमती यादव (आईएनडी) 31513
उपविजेता ः रामप्यारे (बीएसपी) 20421
1991
विजेता ः दलसिंगार यादव (जद) 26371
उपजेता ः शमीम (बसपा) 16572
1993
विजेता ः इरशाद (बसपा) 40386
उपविजेता ः श्रीकृष्ण पाल (भाजपा) 31466
1996
विजेता ः वसीम अहमद (सपा) 42189
उपविजेता ः नसीम अहमद (बसपा) 37715
2002
विजेता ः वसीम अहमद (सपा) 38109
उपविजेता ः रेयाज खान (बसपा) 32356
2007
विजेता ःश्यामनरायन यादव (बसपा) 44729
उपविजेता ः वसीम अहमद (सपा) 42265
2012
विजेता ः वसीम अहमद (सपा) 77697
उपविजेता ः कमला यादव (बसपा) 47563
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें