फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: आजमगढ़ में योगी सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं मतदाता? महिलाओं और युवाओं ने बताई राय

Fri, 30 Oct 2026 05:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सत्ता का संग्राम: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान आजमगढ़ सदर पहुंचा। यहां महिलाओं, युवाओं, छात्राओं, व्यापारियों और किसानों से बातचीत में सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था और खेती-किसानी के मुद्दे सामने आए। लोगों ने योगी सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी और आगामी चुनाव की प्राथमिकताएं बताईं।
 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। भाजपा जहां सरकार के कामकाज और उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाने की तैयारी में है, वहीं सपा समेत विपक्षी दल भी चुनावी समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच मतदाताओं का मूड और उनकी प्राथमिकताएं जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां महिलाओं, युवाओं, छात्राओं, व्यापारियों और किसानों से सीधा संवाद किया गया। बातचीत में महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। किसानों ने बिजली और फसल की सरकारी खरीद को लेकर अपनी राय रखी। पढ़िए आजमगढ़ सदर के मतदाताओं के मन की बात...
विज्ञापन
Trending Videos

योगी सरकार के लिए क्या बोलीं महिलाएं?
आजमगढ़ की महिलाओं ने योगी सरकार के कार्यकाल में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर अपनी राय रखी। सुधा तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। अब महिलाओं को रात के समय भी घर से बाहर निकलने में पहले जैसा डर नहीं लगता। उनका कहना है कि अब अधिकारी भी लोगों की समस्याएं सुनते हैं और शिकायतों पर कार्रवाई होती है। वहीं, एक अन्य महिला ने भी कहा कि मौजूदा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति पहले से बेहतर हुई है। किसी भी अपराध की शिकायत मिलने पर सरकार और पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाती है। महिलाओं ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सुरक्षा, विकास और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उनके मतदान के फैसले में अहम भूमिका निभाएंगे।

आजमगढ़ सदर के युवाओं ने बताया योगी सरकार में कितनी बदली तस्वीर?
आजमगढ़ के युवाओं ने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों को सकारात्मक बताया। श्रीकांत यादव ने कहा कि जिले में विश्वविद्यालय बनने से युवाओं को काफी लाभ मिला है। अब उच्च शिक्षा के लिए यहां के विद्यार्थियों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ता। इसके अलावा क्षेत्र में कॉलेजों की स्थापना से भी छात्रों को पढ़ाई के बेहतर अवसर मिले हैं। वहीं, एक अन्य युवा ने कहा कि इस सरकार में कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है, लेकिन रोजगार के मोर्चे पर अभी और काम करने की जरूरत है। उनका कहना है कि युवाओं को समय पर रोजगार के अवसर मिलने चाहिए, ताकि उन्हें नौकरी की तलाश में दूसरे शहरों में न भटकना पड़े। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार और स्थानीय स्तर पर अवसरों को आगामी चुनाव के प्रमुख मुद्दे बताया।


 

आजमगढ़ की छात्राओं से सुरक्षा पर बात
आजमगढ़ में छात्राओं से बातचीत के दौरान शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। एमएससी की पढ़ाई कर रहीं तनु ने बताया कि जिले में अपना विश्वविद्यालय बनने से स्थानीय युवाओं को काफी सुविधा मिली है। अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत पहले की तुलना में कम हुई है। उनका कहना है कि पहले के मुकाबले वर्तमान में स्थिति में काफी सुधार आया है। वहीं, एक अन्य छात्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था मजबूत हुई है। महिलाओं की मदद के लिए कई टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से जरूरत पड़ने पर सहायता ली जा सकती है। छात्राओं ने कहा कि शिक्षा के बेहतर अवसर और सुरक्षित माहौल उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। आगामी चुनाव में भी वे इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगी।



 

योगी सरकार के काम पर क्या बोले व्यापारी?
‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत अमर उजाला की टीम ने आजमगढ़ के व्यापारियों से बातचीत की और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी राय जानी। इस दौरान व्यापारियों ने कानून व्यवस्था को मौजूदा सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया। उनका कहना है कि योगी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल मिला है। अब कारोबारी पहले की तुलना में अधिक निश्चिंत होकर अपना व्यवसाय कर पा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण से कारोबार के माहौल में बदलाव आया है। हालांकि, उन्होंने व्यापार से जुड़ी अन्य समस्याओं और स्थानीय जरूरतों पर भी अपनी बात रखी। व्यापारियों के मुताबिक आगामी चुनाव में कानून व्यवस्था के साथ-साथ कारोबार, विकास और व्यापारियों की सुविधाएं भी अहम मुद्दे रहेंगी।


 
विज्ञापन

आजमगढ़ के किसान योगी सरकार से कितने संतुष्ट?
आजमगढ़ के किसानों ने सरकार की योजनाओं और खेती-किसानी से जुड़ी सुविधाओं को लेकर अपनी राय साझा की। किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई हैं। उनका कहना है कि पहले बिजली की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है और खेती के लिए बिजली उपलब्ध हो रही है। किसानों ने फसलों की सरकारी दर पर खरीद को भी राहत देने वाला बताया। उनका कहना है कि सरकारी व्यवस्था के तहत फसल बेचने का अवसर मिलने से किसानों को लाभ मिल रहा है। बातचीत के दौरान किसानों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं। उनके मुताबिक खेती-किसानी से जुड़ी सुविधाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ और फसलों का उचित मूल्य ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर वे मतदान करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें