फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिला एवं बूथ स्तर पर मतदाता दिवस का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मतदाता दिवस का आयोजन जिला एवं बूथ स्तर पर कराया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित समारोह का आयोजन दोपहर एक बजे या फिर उसके बाद किया जाएगा। ये निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार की देरशाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने आगामी 25 जनवरी को मनाए जाने वाले 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मैं भारत हूं गीत बजाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजित किए जाने वाले समारोह में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने का प्रिंट मीडिया, टीवी, रेडियो आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उन्होंने कहा कि वेबीनार/सेमिनार आदि का आयोजन करके व्यापक संचार योजना तैयार की जाए। कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु (थीम) का प्रचार-प्रसार कराएं। उन्होंने कहा कि थीम और संबंधित संदेशों को पोस्टर, बैनर के रूप में कार्यालय एवं मतदाता सुविधा केंद्रों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी विभागों जैसे बैंकों, डाकघरों, रेलवे, पंचायती राज विभाग, नगरीय निकायों आदि के साथ भागीदारी और सहयोग सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न विभागों, संगठनों आदि द्वारा सभी गतिविधियों को उनके संबंधित सोशल मीडिया हैंडलों पर अपलोड किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, समस्त एसडीएम, सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास विश्वकर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें