फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हर परीक्षा केंद्र पर रखेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे, ताकि नकल पर अंकुश लगाया जा सके। नकल कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 326 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख छह हजार 305 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक भी कर ली है। इसमें परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर और सचल दलों को लगाए जाने की तैयारी चल रही है। इस बार की परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किया जाएगा, ताकि नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को कराया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों को निरीक्षण के दौरान परखा जा रहा है, ताकि परीक्षा के वक्त किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो। नकल कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी शासन ने दिए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें