फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : कांग्रेस नेत्री रेखा जैन के खिलाफ उठी आवाज, देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी

Tue, 18 Mar 2025 07:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

भगवान परशुराम के प्रति अभद्र टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस नेत्री रेखा जैन ने टिप्पणी की जिसके बाद उनके खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिले और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा समर्थकों के साथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपते हुए टिप्पणी करने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने डीएम को बताया कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार हिंदू धर्म के आराध्य भगवान परशुराम जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस नेत्री रेखा जैन ने हम हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस नेता रेखा जैन ने अपने सोशल साइट पर भगवान परशुराम को औरगंजेब से ज्यादा क्रूर आक्रांता बताया है जो अत्यद दुःख का विषय है।

औरंगजेब से हमारे आराध्य भगवान परशुराम की तुलना किया जाना देश में मुस्लिमों करे हिन्दूओं के प्रति ईर्ष्या का भाव काफी चिंता का विषय है। मुस्लिम वोट बैंक के लिए हमारे देवी देवताओं को लक्ष्य कर हम हिन्दू भावनाओं को आहत किया जा रहा है। इस प्रकार का कृत्य देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का कार्य कर रया है और एक दूसरे के प्रति द्वेष का भाव बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रपति से उक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर विपिन कुमार राय, भुवन, कृष्ण मणि उपाध्याय, हलधर, विनय कुमार उपाध्याय, लालू ओझा, रिंकू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें