फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवेक चौहान ने थाईलैंड में अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
थाईलैंड में आयोजित अंडर-15 एशियन बालक कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान विवेक चौहान को सम्मानित करते
विज्ञापन
आजमगढ़। पहलवान विवेक चौहान ने थाईलैंड में आयोजित अंडर-15 एशियन बालक कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किए हैं।
विज्ञापन

एशियन कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 26 से 30 जून तक हुई थी। इसमें विवेक ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि ग्राम चंदौका पठखौली निवासी विवेक ने अपने कुश्ती सफर की शुरुआत आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से की।
यहां उन्होंने उप क्रीड़ाधिकारी एवं कुश्ती प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव तथा खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक गोविंद यादव के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखारा। वर्तमान में वे आवासीय कुश्ती छात्रावास, गोरखपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

एक साधारण किसान परिवार से आने वाले विवेक की सफलता संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद वह प्रतिदिन अपने गांव से साइकिल चलाकर स्टेडियम पहुंचते और घंटों अभ्यास करते थे।
उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि साल 2025 में उनका चयन कुश्ती खेल छात्रावास, गोरखपुर के लिए हुआ। उनकी बहन प्रिया चौहान भी राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं।
स्वर्ण पदक जीतकर जिले लौटने पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश यादव तथा अन्य प्रशिक्षकों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें