फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah Muhurat 2025: 21 नवंबर से गूंजेगी शहनाई, बजेंगे बैंड बाजे; जानें- कब-कब है शादी के लिए शुभ मुहूर्त

Sat, 11 Oct 2025 07:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Vivah Muhurat 2025: इस बार 21 नवंबर से शहनाई गूंजेगी। फरवरी में सबसे ज्यादा 16 विवाह मुहूर्त होंगे। कुल 38 मुहूर्त नवंबर से मार्च 2026 तक है।
विज्ञापन
Shadi Shubh Muhurat 2025 - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 21 नवंबर से लेकर मार्च 2026 तक शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। इस अवधि में कुल 38 वैवाहिक शुभ मुहूर्त हैं। 2026 के फरवरी में सर्वाधिक 16 मुहूर्त होंगे, जिससे यह महीना विवाह समारोहों के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रबोधिनी एकादशी के बाद मार्गशीर्ष प्रतिपदा (21 नवंबर) से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन से विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों लिए अनुकूल समय शुरू हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; अच्छी पहल: गंदगी रोकने के लिए सीढ़ियों की दीवार पर लगाई मां सरस्वती की तस्वीर, गुटखा थूकने वालों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में सात, दिसंबर में चार के मुहूर्त 
पंडित नीतेश मिश्रा के अनुसार, नवंबर में 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 तारीख को कुल सात वैवाहिक मुहूर्त हैं। इसके बाद दिसंबर में 1, 4, 5 और 6 तारीख को चार शुभ मुहूर्त रहेंगे।

फरवरी और मार्च में मुहूर्तों की बहार
खरमास समाप्त होने के बाद फरवरी में 16 दिन विवाह के लिए उपयुक्त रहेंगे। फरवरी में 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 को लग्न का मुहूर्त है। वहीं मार्च में 11 मुहूर्त होंगे। इसमें 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 मार्च को शुभ लग्न मुहूर्त है। 14 मार्च के बाद फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

खरमास में मांगलिक कार्यों पर रोक 
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से खरमास शुरू हो जाएगा, जो 3 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान बिवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। इसके बाद फरवरी और मार्च माह में फिर सहालग का सीजन शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें