कंधरापुर बाजार स्थित इंटर कालेज परिसर में आयोजित 24 कुंडीय यज्ञ के लिए रविवार की सुबह यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई।
इसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने आस्था के साथ सहभागिता की। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कंधरापुर बाजार स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में 24 कुंडीय यज्ञ और समूह साधना का आयोजन किया गया।
इसके लिए रविवार को यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कालेज से निकली कलश यात्रा शिवमंदिर, मधुबन, शाहपुर, सोधनपट्टी होते हुए बरईपुर मोड़ पर पहुंची।