मेजवां। फूलपुर विद्युत सब स्टेशन पर बीयर पार्टी की एक फोटो शुक्रवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। जांच के बाद विभागीय अधिकारियों ने इस बदनाम करने की साजिश करा दिया क्योंकि ं फोटो में जो व्यक्ति है वह एसडीओ नहीं है।
बिजली विभाग के फूलपुर सब स्टेशन की एक फोटो बृहस्पतिवार की शाम से वायरल हो रही थी, जिसमें एक व्यक्ति सब स्टेशन परिसर में ही बीयर पार्टी करता नजर आ रहा था। वहीं मेज पर बीयर के साथ ही खाने की थाली लगी थी। विभाग ने जांच कराई तो पता चला कि जिसको एसडीओ अमित पोपले बताया जा रहा है वह सौभाग्य योजना के तहत दो साल पूर्व हुए कार्य का ठेकेदार है। मुख्य अभियंता राजेश रंजन सिंह ने बताया कि जो फोटो वायरल हो रही है वह 2018-19 की है। इसमें जो व्यक्ति दिख रहा है वह सौभाग्य योजना के तहत कार्य कराने वाले बजाज कंपनी का ठेकेदार है। उस समय कंपनी के कर्मचारी सब स्टेशन पर ही रुकते थे और भोजन आदि बनाते थे।