आजमगढ़ के जीयनपुर कोवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे बेहोशी की हालत में एक किशोरी मिली। किशोरी को चादर में मुंह बांधकर पोखरे के किनारे किसने और क्यों फेंका इसके सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
आजमगढ़ के जीयनपुर कोवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे बेहोशी की हालत में एक किशोरी मिली। टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने चादर में लिपटी किशोरी को देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
किशोरी की हालत देख परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। जीयनपुर कोवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी गुरुवार रात भोजन करने बाद मंडई में सो गई थी। शुक्रवार अलसुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब किनारे बेहोशी की हालत में मिली। वो एक चादर में लिपटी थी।
विज्ञापन
किशोरी को चादर में मुंह बांधकर पोखरे के किनारे किसने और क्यों फेंका इसके सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। कोतवाल प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि जांच चल रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।