फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में विनोद ने स्वयं को मार ली थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिलहुआ गांव में बुधवार की रात संदिग्धावस्था में गोली लगने से मृत विनोद की गुत्थी शनिवार को पुलिस ने सुलझाते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार विनोद ने एक तरफा प्यार में स्वंय को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विनोद की चचेरी बहन सविता मुगलसराय में रहती है। जहां वह अक्सर ही अपेन मित्र गौरव के साथ जाया करता था। बहन सविता की ननद से उसे एकतरफा प्रेम हो गया था। एक सप्ताह पूर्व वह मुगलसराय गया था जहां उसका इसी एक तरफा प्रेम को लेकर बहन के घर वालों से विवाद भी हुआ था। घटना वाले दिन वह नशे में धुत्त हो कर अपनी बहन की ननद से बात कर रहा था और जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जिस पर बहन की ननद ने इंकार कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग घटना को हत्या का रूप देकर लहुआकला गांव निवासी दीपक सिंह को आरोपित किया था। पीएम रिपोर्ट व विवेचना के आधार पर पुलिस शुक्रवार को परिजनों को लेकर थाने पहुंची और कड़ाई से पूछताछ शुरू किया तो पूरा मामला खुल कर सामने आ गया। पुलिस ने यह भी बताया कि पूरा चक्रव्यूह मऊ जिले के रहने वाले वकील राजीव रंजन सिंह ने रचा था। राजीव रंजन की मां नर्मदा सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने भूसे में छिपा कर रखा का तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें