नेहरु हाल में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्याक्रम को संबोधित करते
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद का धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को नेहरू हाल में हुआ। मुख्य वक्ता विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश में जो चुनौतियां हैं उनसे निपटने का एकमेव मार्ग समग्र हिंदू समाज को छुआछूत, भेदभाव से ऊपर उठकर गौरवशाली समाज की स्थापना करना है। विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना काल से संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को खंड-खंड करने के लिए विपरित विचारधाराएं अरबों रुपये और लाखों प्रचारकों को झोंक रही है। विहिप हिंदू समाज के सहयोग से समाज को एक साथ एकत्रित करने में लगा हुआ है। संगठन में कार्यकर्ताओं व धन की अति आवश्यकता है। हिंदू विरोधी शक्तियों को मिल रही अरबों डालर मदद की तुलना में समाज के रक्षार्थ सहयोग के रूप में एक मुठ्ठी अन्न और एक घंटा स्वयं समाज के रक्षार्थ देने का आह्वान किया। अयोध्या में 1528 से हिंदू समाज के गौरव भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के क्रम में 77 लड़ाइयों के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संगठन मंत्री प्रदीप, प्रांत सहमंत्री संतोष गौतम, विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अनिल सेठ, राधामोहन गोयल, गौरव रघुवंशी, दीनानाथ सिंह, गौरव पांण्डेय, अनिल सिंह, विश्वजीत सिंह पालीवाल, गजेंद्र, बिजेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, हरेंद्र मौर्य, सूरज श्रीवास्तव, सौदागर भारती, अशोक सिंह, हरिवंश सिंह, अरविंद, अनिल यादव, सन्नी यादव, रविंद्र मौजूद रहे।