फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बस चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

विज्ञापन
अतरौलिया थाने के बाहर धरनारत ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। पांच दिन पहले पकरडीहा गांव निवासी आनंद राजभर की स्कूली बस की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी बस चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बारिश के बीच लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाया-बुझाया। ग्रामीणों ने परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, मुआवजा आदि मांग संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पकरडीहा निवासी आनंद राजभर (14) पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 09 का छात्र था। वह 29 अप्रैल की सुबह घर से स्कूल जा रहा था कि गोरहरपुर गांव के समीप एक स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसी दिन पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत तो किया पर पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तेज आंधी-पानी के बावजूद बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं गांव से पैदल ही भीगते हुए थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया।
गेट के बाहर धरने पर बैठकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की। थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर एसडीएम अभय राज पांडेय, क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ आए लोगों से वार्ता किया और न्यायोचित पुलिस कार्रवाई का भरोसा दिया। क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया था आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ये हैं मांगें-इस दौरान ग्रामीणों ने बस चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता के रूप में परिवार को एक करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर अभय राज पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से जो ज्ञापन दिया गया है उसको शासन में भेजा जाएगा, जो भी शासन से सरकारी मदद मिलती है पीड़ित परिवार को तुरंत मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें