फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम, धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। फूलपुर तहसील के बिड़हर-खजुरा गांव के पास पुल बनाने के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन ग्रामीणों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम रोक दिया। उनका कहना था कि तमसा नदी पर सर्विस रोड के साथ पुल भी बनाया जाए, ताकि नदी पार करने में दिक्कत न हो। पुल नहीं बना तो 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम फूलपुर रावेंद्र कुमार सिंह, सीओ बूढ़नपुर महेंद्र कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ला साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को सूचना भेजकर बुलाया गया। एसडीएम ने यूपीडा के अधिकारियों से बात की। ग्रामीणों से जिलाधिकारी और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक को एक पत्रक देने की बात कही। समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं निकलता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जब तक पुल नहीं पास होगा यहीं पर बैठकर अनशन करेंगे। इस मौके पर महाप्रधान हरिकेश यादव, प्रधान रविंद्र यादव, अब्दुलबारी, गोलू राय, ओम प्रकाश निषाद, दीपक राय, सौरभ राय, लालचंद निषाद, हीरालाल यादव, अनिरुद्ध राय, अनिल राय, रामाश्रय राय, विजय कुमार यादव, आनंद कुमार, शिवराम निषाद, मंगरू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें