फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य की जांच भटकाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अहरौला के पूरारामजी गांव में विकास कार्यों की जांच में अनियमितता का आरोप प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। पवई ब्लाक के पुरारामजी गांव के राजधारी यादव आदि ने विकास कार्यों की जांच को अधिकारियों द्वारा लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध -प्रदर्शन किया। गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत राजधारी यादव पुत्र कर्मराज की थी। बुधवार को विकास कार्यों की जांच के लिए परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, बीडीओ पवई सर्वेश मोहन श्रीवास्तव गांव पहुंचे थे ।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजधारी यादव का आरोप है कि मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी और ग्राम सचिव तथ्य वार जांच न कर प्रधान के मनमाफिक जांच की। 25 मिनट मौके पर रहने के बाद निकल गए। विकास कार्य में भारी अनियमितता की गई है। अधिकारी जांच को लटका रहे हैं और सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में हरिओम, बांकेलाल, श्रीमोहन, अतुल, पंकज, नंदू आदि थे। वहीं परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। अभिलेखों को देखने के लिए ब्लॉक पर जा रहे हैं। देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें