फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रधान पर गबन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला विकास खंड की ग्राम पंचायत दखिनगांवा गांव के ग्रामीण रविवार को गांव के बाहर सड़क पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने प्रधान पवन कुमार यादव पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि गांव की सड़क से नदी तक जलनिकासी के लिए एक मात्र नाला है जो सफाई के अभाव में जाम हो गया है और तीन माह पहले इसकी सफाई के नाम पर एक लाख छह हजार नौ सौ पच्चास रूपए का फर्जी भुगतान प्रधान द्वारा करा लिया गया। इसी तरह समतलीकरण, रास्तों की मरम्मत, नाली, खड़ंजा आदि के नाम पर प्रधान द्वारा करीब दस लाख के सरकारी धन का गबन किया गया है। प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग किया। यह विरोध प्रदर्शन दिन में दो बजे से शुरू होकर एक घंटे बाद समाप्त हुआ। इस मौके पर संदीप चौरसिया, जालंधर चौरसिया, उजागिर चौरसिया, मोती चौरसिया, मटरू, बेचू, रामआसरे आदि उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते कुछ लोगों के चढ़ाने पर मुझे बदनाम करने का कुचक्र रचा जा रहा है। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।किसी भी जांच का सामना करने के लिए वे तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें