आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस शनिवार को छतवारा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कूटरचित नंबर प्लेट की दो ट्रक के साथ चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवजनम निषाद, दीपक निषाद, अरूण कुमार व शमशाद शेख शामिल हैं। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि परमिट व टैक्स का पैसा बचाने के लिए गाड़ी मालिक ने दोनों गाड़ियों पर एक ही नंबर प्लेट व चेचिस नंबर डलवा दिया है। जिससे एक ही गाड़ी के खर्च पर दोनों गाड़िया चलायी जा सकें। संवाद