फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चकबंदी में अनियमितता पर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चकबंदी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को मंगरावा रायपुर के ग्रामीणों ने रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम प्रशासन को पत्रक देकर मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हुई चकबंदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। मालदार लोगों के गाटे की मालियत अधिक लगाई है, जबकि गरीब, मजदूरों के गाटों की मालियत कम लगाई गई हैं। पूरी चकबंदी प्रक्रिया में कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश किया गया है। गरीब काश्तकारों को छोटे-छोटे चकों में बांट कर परेशान किया गया है। गांव में हुई पूरे चकबंदी प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए। अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो लखनऊ में इंदिरा भवन का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। धरने में डॉक्टर अब्दुल्ला, फहीम, गुफरान अहमद, दानिश, मोहम्मद काफिस, सुरेश, रमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें