फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छत पर सो रहा था परिवार, नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार में चोरों ने खाली घर का फायदा उठाते हुए हजारों की नकदी समेत लाखों का जेवर चुरा लिया। पीड़ित ने फूलपुर कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर दी है। घटना से बाजारवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

अंबारी निवासी बजरंगबली पांडेय सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त होकर घर पर ही रहते हैं। बीती रात गर्मी अधिक होने के कारण पूरा परिवार छत पर सो रहा था। रात में चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। चोर आलमारी, बक्सा और अटैची का ताला तोड़ दिए। चोरों द्वारा 38 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। इस दौरान चोर बजरंगबली पांडेय की बहू का 22 थान सोने का जेवर और 8 थान चांदी का जेवर उठा ले गए। सुबह उठने पर दरवाजे का ताला टूटा देखकर पूरे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर जाने पर उनके होश ही उड़ गए। घर में रखा बक्सा, आलमारी और अटैची का ताला टूटा हुआ मिला। सामान पूरे कमरे में फैला हुआ था। पीड़ित बजरंगबली पांडेय ने अंबारी पुलिस चौकी और फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना की जानकारी होने पर अंबारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें