फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी के अवशेष गिराने से ग्रामीणों ने रोका, पुलिस ने बरसाए डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र नगर पंचायत में बकरीद पर कुरबानी के अवशेष मेहनगर-खरिहानी मार्ग स्थित कुसमुलिया गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्राली पर रख कर गिराया जा रहा था। इसकी भनक जब कुसमुलिया के ग्रामीणों को हुई तो प्रधान प्रतिनिधि संतोष सरोज के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने अवशेष को गिरने से रोक दिया। नगर पंचायत ने इसकी सूचना थाना प्रभारी दुर्जेन्द्र कुमार सिंह को दी। पुलिस के समझाने पर जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने लाठी भी भांजी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन में अवशेष डंप किया जा रहा था वहां पर नाम मात्र के बराबर खुदाई हुई है। इससे पशुओं के अवशेष उपर रह जाता है। दूसरे दिन कुत्ते इसे लेकर ईधर-उधर घूमते हैं। साथ ही उसके बदबू से जीना भी दुश्वार हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मेंहनगर का मलबा या कचरा है तो नगर पंचायत में डंप कराएं। इसे यहां नहीं दफन करने दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी को दी। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस बार यही पर अवशेष डंप होने दें।
रविवार को थाना परिसर में एसडीएम और तहसीलदार पवन कुमार सिंह के नेतृत्व ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने कहा कि अगले वर्ष इस समस्या का सामाधान नगर पंचायत की जमीन चिन्हित करके किया जाएगा। ग्रामीण सहमत हो गए। विवादित स्थल पर पहुंच कर जेसीबी से खुदाई करके जमीन में मलबा डंप किया गया। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री अरविंद सिंह, प्रधान पथरु बाबा, राकेश सरोज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें