फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए अधिग्रहित की गई सरकारी और निजी परिसंपत्तियों का मूल्यांकन का काम चल रहा है। बुधवार को मूल्यांकन टीम के पहुचने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह को भी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मदूरी एयरपोर्ट की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के तहत अधिग्रहित स्कूलों, निजी भवनों को चिन्हित कर उनकी औसत लागत निकाला जा रहा है। इस कार्य में राजस्व, विकास विभाग के इंजीनियर और जल निगम विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए कुल सात गावों में दो चरण में 670 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। इसमे गदनपुर, हिच्छन पट्टी, पाती, सउरा, बलदेव मंदुरी, कुंआ देवचंद पट्टी, कंधरापुर, मधुबन आदि गांव शामिल है। इन ग्रामो के सैकड़ों किसानों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ गई। हिच्छनपट्टी का तीन चौथाई जमीन और आबादी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में चिन्हित हो गई। अधिग्रहित की गई जमीन और भवनों का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया। जिसका ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू किया। बुधवार को भी ग्रामीणों ने इसका जबरदस्त विरोध किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि अधिग्रहित की गई जमीन और भवनों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। विभाग के अभियंता, राजस्व विभाग के कर्मचारी और जल निगम विभाग के कर्मचारी सरकारी और निजी भवनों का मूल्यांकन कर रहे हैं। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। जिन्हें लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा है। रात आठ बजे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। अंत मे टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें