फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 नए संदिग्ध बुखार पीड़ित का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बे में दो सप्ताह से अधिक समय से फैला संदिग्ध बुखार नियंत्रित नहीं हो रहा। बुधवार को भी काफी संख्या में नये बुखार पीड़ित सीएचसी और निजी अस्पतालों पर जांच के लिए पहुंचे। 40 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब तक पांच डेंगू केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

लगभग दो सप्ताह पूर्व मुबारकपुर कस्बा के पूरासोफी व हैदराबाद मुहल्ले से संदिग्ध बुखार की शुरूआत हुई थी। धीरे-धीरे कर यह संदिग्ध बुखार कस्बा के आधा दर्जन मुहल्लों नया पुरा, पुरा रानी, शाह मोहम्मदपुर आदि को भी अपनी चपेट में ले चुका है। अब तक कस्बे में कुल पांच डेंगू केस मिल चुके हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं इन आधा दर्जन मुहल्लों का शायद ही कोई घर ऐसा होगा जिसमें संदिग्ध बुखार के रोगी नहीं होंगे। बुधवार को सीएचसी पर 24 तो प्राइवेट अस्पतालों पर 28 नए बुखार रोगी इलाज के लिए पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज मौर्या ने बताया कि बुधवार को 40 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार चक्रमण कर बुखार के मरीजों की पहचान कर उन्हें दवा आदि उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें