अतरौलिय में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र की खरिदारी करते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आयोग द्वार शुक्रवार को अधिसूचना जारी करने के बाद शनिवार को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विकास खंडों में अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो गया। पहले ही दिन कुल 451 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें सबसे अधिक ग्राम प्रधान के पद के लिए लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
जनपद में होने वाले पंचायत चुनाव ग्राम प्रधान के 1858, जिला पंचायत सदस्य पद के 84, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 2104 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 22820 पदों के लिए निर्वाचन कराया जाना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार कोब अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद शनिवार को सभी विकास खंडों में निर्वाचन अधिकारियिों द्वारा अधिसूचना जारी कर नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू कराया गया। शनिवार को पहले ही दिन 451 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 318, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 15 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 118 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं खरीदा। ग्राम प्रधान के विकास खंड वार बिक्री हुए नामांकन पत्रों की स्थिति देखें तो रानी की सराय में 30, अहरौला में 72, अतरौलिया में 38, तहबरपुर में 82, मेेंहनगर में 18 और तरवां में 78 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। वहीं अन्य विकास खंडों में कोई नामांकन पत्र नहीं बिका। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तरवां में 17, मेंहनगर में 11, तहबरपुर में 38, अतरौलिया में 12, अहरौला में 40 को छोड़कर किसी भी विकास खंड में नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी विकास खंड में कोई नामांकन पत्र नहीं बिका।