फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रता सूची में गड़बड़ीग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 19 Oct 2016 12:06 AM IST
azamgarh
विज्ञापन
तहसील पर प्रदर्शन करते विशुनपुर गांव के ग्रामीण। - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
पात्रता सूची से नाम हटाने के विरोध में मंगलवार को मेहनगर तहसील के बिशुनपुर गांव के ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया और पूर्तिनिरीक्षक तथा प्रधान पर कार्रवाई करने की मांग की।    
विज्ञापन


खाद्यान वितरण में की जा रही गड़बड़ी और पात्रों का एक माह पूर्व नाम काटकर अपात्रों का नाम सूची में जोड़े जाने से नाराज बिशुनपुर के ग्रामीण मंगलवार को तहसील दिवस पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने कोटेदार, प्रधान के साथ ही पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध नारेबजी की। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कपिलदेव यादव को सौंपकर आरोप लगाते हुए कहा कि पात्रों का नाम सूची से हटा दिया गया है। उनके जगह अपने चहेतों का नाम शामिल कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कहा कि यदि सूचि में आपत्रों का नाम दर्ज किया गया है तो इसे हटाया जाएगा और पात्रो का नाम दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर पुष्पा, गीता, तारा, लीलावती, छटू, अखतर, मोली, रामशब्द, श्याम नारायण यादव, बलधारी चौहान,  इंद्रदेव, रामबचन, विश्राम, मोहन आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सिसवा गांव के ग्रामीणों ने भी कोटेदार के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में कवलू राम, नगीना, वकील, नंदलाल, हीरालाल, धनपत, पलटन, शारदा, रीता, कमला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें