फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहुला शोभा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में आबादी की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में राष्ट्रीय नाई समाज के लोग भी उतरे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रोन द्वारा आबादी का सर्वे किया गया। जिसमें हल्का लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर आबादी की जमीन पर दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया। प्रार्थी मनोज का आरोप है कि उसकी आबादी की पुश्तैनी जमीन पर हल्का लेखपाल और पुलिस प्रशासन गांव के ही दबंग व्यक्ति का कब्जा करा रहा है। तहसील के अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत की गई लेकिन लेखपाल हमेशा सक्षम अधिकारियों को गलत रिपोर्ट लगाकर गुमराह कर रहा है। नाई समाज के जिला महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि हल्का लेखपाल और पुलिस प्रशासन गरीब का हक छीन रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्याय नहीं मिला तो शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। संगठन स्तर पर धरने प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला जांच का है। जांच करने बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बेचन शर्मा, तहसील अध्यक्ष सुभाष, रविंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, राजेश शर्मा, बैजनाथ, विजयलाल, रामराज, ज्ञानचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें