बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मंगलवार को तीन मामलों में पेशी हुई। वीसी से फतेहगढ़ जेल से बाहुबली कोर्ट में पेश हुआ। एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में तीनों मामलों की सुनवाई थी। एक मामले में गवाह की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने तीनों मामलों में सुनवाई की अगली तारीख 25 जुलाई नियत की। पहला मामला जहानागंज थाना क्षेत्र के चकवल में विधानसभा चुनाव की मतगणना के पूर्व का है। जिसमें ईवीएम व एक कर्मी से लैपटॉप आदि छीनने का मामला है, जिसमें रमाकांत यादव भी नामजद हैं। इस मामले गवाह दरोगा अवधेश अवस्थी की गवाही मंगलवार को पूरी हुई। दूसरा मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी चौक पर जाम लगाने व दुकाने बंद कराने तथा तीसरा दीदारगंज थाना क्षेत्र में रोड जाम करने का है। तीनों मामलों की मंगलवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में सुनवाई थी। न्यायाधीश ने तीनों मामलों में अब अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तिथि तय की।