फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के चतुरपुर खास गांव के ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर मंगलवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौँपा गया और एसडीएम ने जांच कर उक्त मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि हमारी ग्राम सभा के 600 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया है। वोटर लिस्ट में इस बार काफी अनियमितता देखने को मिल रही है। एक व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में चार चार बार दिखाई दे रहा है। वहीं मृतक व्यक्तियों का नाम भी वोटर लिस्ट शामिल है, नाबालिक बच्चों का नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराई जाएगी। इस मौके पर नथाई, कंचन, प्रदीप, गीता, विजय, रणविजय ,मुकेश, रामहित, रोहित, राजमन, चंद्रभान, अनुराग, जेपी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें