कंधरापुर के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मिडियम में बंद किये जाने के बाद लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/तहबरपुर। छुट्टा मवेशियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन कहीं न कहीं ग्रामीण इन्हें पकड़ कर सरकारी विद्यालयों अथवा अन्य कार्यालयों में बंद कर विरोध दर्ज करा रहे है। रविवार को कंधरापुर के ग्रामीणों से लगभग पांच दर्जन मवेशियों को पहले थाने में बंद घुसाने का प्रयास किया। बाद में प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांज ग्रामीणों को खदेड़ा और फिर छुट्टा मवेशियों को भी भगा दिया।
छुट्टा पशुओं का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। सर्वाधिक परेशानी व नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। इन छुट्टा पशुओं का झुंड जिस भी तरफ से गुजर रहा है, उस तरफ के किसानों की मेहनत के पूरी तरह से बर्बाद कर दे रहा है। छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हाल कंधरापुर के ग्रामीणों ने 50 से 60 छुट्टा मवेशियों को पकड़ा और उन्हें हांकते हुए लेकर पहले कंधरापुर थाना परिसर में घुसाने का प्रयास किया। भारी संख्या में छुट्टा मवेशियों को थाने में ग्रामीणों द्वारा हांकता देख थाना पुलिस सक्रिय हो गयी और ग्रामीणों के प्रयास को पूरी तरह से असफल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण आवारा पशुओं को हांकते हुए थाने के बगल में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय कंधरापुर परिसर में बंद कर दिया। कुछ देर बाद कंधरापुर पुलिस ने रौद्र रूप धारण कर लिया और लाठियां भांज कर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा लाठी भांजे जाने पर ग्रामीण भाग खड़े हुए और फिर पुलिस ने प्रावि परिसर में बंद छुट्टा पशुओं को पुन: भगा दिया। पुलिस की कवायद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने काफी मेहनत कर 50-60 छुट्टा पशुओं को पकड़ा था। जिसे किसी पशु आश्रय स्थल भेजा जाना चाहिए था लेकिन पुलिस ने उन्हें पुन: खुले में छोड़ दिया। छुट्टा पशुओं को लेकर घंटों ग्रामीणों व पुलिस के बीच हो-हल्ला होता रहा जो पुलिस के लाठी भांजने पर समाप्त हुआ।
प्रावि जोकहरा प्रथम में बंद किया जा चुका है मवेशी
आजमगढ़। विद्यालय में छुट्टा मवेशी बंद किये जाने की यह कोई नई घटना नहीं है। अभी तीन-चार दिन पूर्व जोकहरा गांव के लोगों ने भी तीन दर्जन से अधिक मवेशियों को प्रावि जोकहरा प्रथम परिसर में बंद दिया था। बच्चों को घर भेज दिया गया था तो वहीं शिक्षक बाहर खड़े थे। अगले दिन एसडीएम ने आवारा पशुओं को अस्थायी पशु आश्रय स्थल भेज कर विद्यालय को खाली कराया था।
विकास खंड कार्यालय में छुट्टा मवेशी बंद करने की चेतावनी
आजमगढ़। छुट्टा मवेशियों को लेकर आक्रोश पूरे जिले में है। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के किसान भी आवारा पशुओं के आतंक से परेशान है और प्रशासन से इन आवारा पशुओं की धर पकड़ कराने की मांग किया है। ग्रामीणों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द प्रशासन आवारा पशुओं को नहीं पकड़ता तो वे स्वयं पकड़ कर विकाख खंड कोयलसा परिसर में उन्हें बंद करेंगे।
कंधरापुर के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मिडियम में बंद किये गये लावारिश पशुओं को बाहर निकालती पुल- फोटो : AZAMGARH
ंधरापुर के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मिडियम में बंद किये गये लावारिश पशुओं को बाहर निकालती पुलि- फोटो : AZAMGARH