फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीणों ने ईंट मारकर ड्रोन को गिराया

विज्ञापन
09 देवगांव के खनियरा गांव में ड्रोन दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनियरा (आहिल) और मेहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बढौना (गोरीकपुर) समेत कई गांवों में 3-4 दिनों से रात के समय उड़ते ड्रोन से ग्रामीणों में दहशत है। खनियरा गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने छत से ईंट फेंककर एक ड्रोन को गिरा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन की चमकती लाइट लगातार देखी जा रही है। खनियरा गांव में सोमवार रात करीब 11 बजे ड्रोन देखे जाने पर ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो ड्रोन उड़ाने वाले बाइक सवार भाग निकले। इस बीच ग्रामीणों ने छत से ईंट फेंककर एक ड्रोन को गिरा दिया। खनियरा निवासी बृजलाल यादव, कैलाश यादव, अमन, अखिलेश, राकेश, शंकर, शंभु और सूबेदार का कहना है कि चोरी के डर से लोग रातभर पहरा दे रहे हैं। वहीं, रामपुर बढौना (गोरीकपुर) के सूर्यभान, गीता और मंजू देवी ने बताया कि घरों के ऊपर ड्रोन उड़ने से पूरा परिवार रातभर जाग रहा है। इस मामले में देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय और मेंहनगर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रात में ड्रोन उड़ने की सूचना मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

09 देवगांव के खनियरा गांव में ड्रोन दिखाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें