बता दें कि बनाखुर्द, भैंसासुर, बेंदुई, समदी आदि क्षेत्रों में गोपालगंज बिजली सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति होती है। उक्त गांव से होकर 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गया है। तार काफी नीचे लटक रहे हैं। लोगों ने कई बार विभाग से शिकायत की। लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त नहीं किया। इससे गुस्साएं लोगों ने गुरुवार को शाहपुर-गोपालगंज नहर मार्ग पर पहुंच जामकर प्रदर्शन शुरु कर किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लटके तार के कारण बुधवार को समदी गांव निवासी निरहू 15 पुत्र श्यामलाल निषाद इसकी चपेट में आकर झुलस गया।
लोगों ने कहा कि कई बार तार को ऊपर करने की शिकायत विद्युत विभाग से की गई। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पाकर एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ बूढनपुर ने लोगों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तार नहीं बदला गया तो शुक्रवार को जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सुरेश राम, द्वारिकानाथ, श्रीराम चौबे, रामभरोस, छोटई राम, ज्ञानमती, बासमती, कुमारी देवी, गीता, रीता, माधुरी, शीतला प्रसाद, रामबहादुर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे ।