फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत को घेरकर ग्रामीणों ने अधेड़ को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव में बृहस्पतिवार की रात गन्ना के खेत में बैठे अधेड़ को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

घायल रूदल मौर्य (50) बिलरियागंज थाने के पिपरहा गांव का रहने वाला हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह गांव के अनिल यादव के गन्ने के खेत में बैठा हुआ था। तभी गांव के लोग लाठी डंडा से लैस होकर पहुंचे और खेत को चारों तरफ से घेरकर रूदल को बाहर निकलने के लिए ललकारने लगे। वह जैसे ही खेत से बाहर निकला लाठी, डंडा और लात-घूसों से उसे मारपीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान पता चला कि किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने पर उसकी पिटाई की गई थी। एसओ बिलरियागंज मनोज सिंह ने बताया कि घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक लोगों ने रूदल को अकारण ही मारपीटकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें