फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पशु तस्कर समझ कर पीटा, किया पुलिस के हवाले

Mon, 16 Jul 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव में रविवार की रात पशु चुराने पहुंचे छह तस्करों में से एक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि अन्य चकमा देकर फरार हो गए। ग्रामीण पकड़े गए युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि युवक को थाने पर कोई लाया नहीं, बल्कि वह घायलावस्था में स्वयं थाने पर पहुंचा। बताया किसी दोस्त से मिलने के लिए गांव में गया हुआ था। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।  

जिले में इन दिनों पशु तस्कर काफी सक्रिय हैं। यह लोग रात को चार से पांच की संख्या में रात को घूमते हैं और लोगों की भैंस, गाय आदि चुराकर फरार हो जाते हैं। इसीक्रम में रविवार की रात करीब ग्यारह बजे छह की संख्या में पशु तस्कर पहुंचे। तीन लोग बाहर रास्ते पर खड़े हो गए।
विज्ञापन


जबकि तीन गांव में घुसकर टोह ले रहे थे। तभी गांव के दो युवक खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। उनकी नजर इन तीनों संदिग्धों पर पड़ी तो रुकने को कहा। युवकों की बात सुन बदमाश भागने लगे। युवकों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान पांच फरार हो गए।

जबकि एक को पकड़ लिया गया। ग्रामीण पकड़े गए बदमाश की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रंजीत सिंह ने कहा कि युवक घायलावस्था में स्वयं थाने आया था, उसे कोई लाया नहीं था। युवक के मुताबिक वह किसी दोस्त से मिलने जा रहा था। इस पर गांव के लोग उसे मारपीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें