फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव के पास सड़क किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोस्त को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृत किशोर ने दोस्त को तो बचा लिया लेकिन खुद डूब गया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 14 वर्षीय अखिलेश पुत्र राम सिंह बुधवार की सुबह दोस्त के साथ गाय चराने निकला था। दोनो किशोर गाय लेकर सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव के पास पहुंच गए थे। गाय अचानक सड़क किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में उतर गई। उसे हांकने के लिए दो किशोर भी पानी भरे गड्ढे में उतर गए। गड्ढा काफी गहरा था और दोस्त डूबने लगा तो अखिलेश उसे बचाने में जुट गया। दोस्त को तो उसने बचा लिया लेकिन खुद ही पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गड्ढे से शव निकाला गया और पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था और उसकी एक बहन बतायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें