फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कराई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तिलक समारोह में लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। बाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने के बाद दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन

जीयनपुर क्षेत्र के गांव की युवती का प्रेम प्रसंग रौनापार क्षेत्र के एक गांव निवासी ममेरे भाई से चल रहा था। उसका प्रेमी अक्सर आया करता था। नौ जून को युवती की पट्टीदारी में तिलक समारोह था जिसमें युवती का प्रेमी भी आमंत्रित था। तिलक में सभी लोग व्यस्त थे तभी प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में कुछ लड़कों ने पकड़ लिया। युवक को मारपीट कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के पास ले जाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष को बैठा कर सुलह समझौता कराया गया। एक ही बिरादरी का मामला होने के कारण दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी कर लिया गया। इसके बाद बाद मंदिर में प्रेमी युगल की सादी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें