फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समिति करेगी निगरानी, हर तीसरे दिन पहुचेंगी आशाएं

विज्ञापन
रोडवेज पर बाहर आने वालों से पूछताछ करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बाहर से जिले में वापस आने वालों का क्रम जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना हो रहा है। जिन्हें फिलहाल रोडवेज पर थर्मल स्कैनिंग के बाद घर भेज कर होम क्वारंटीन कर दिया जा रहा है। इन लोगों पर निगरानी के लिए समिति बनाई गई है जो इनकी निगरानी कर रहे है और आशाओं की ड्यूटी लगी है कि हर तीसरे दिन घर पहुंच कर वे बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें।
विज्ञापन

बाहर से आने के बाद घर भेज कर होम क्वारंटीन कराए जा रहे लोग जिले के लिए बड़ा खतरा बन सकते है। क्योकि घर पहुंचने के बाद शायद ही कुछ लोग खुद को क्वारंटीन में रख रहे हो। ऐसे में यदि काई पॉजिटिव व्यक्ति भी घर पहुंच जाता है तो वह अपने परिवार के साथ ही गांव के लोगों के लिए खतरे का कारण बन सकता है। होम क्वारंटीन किए जा रहे लोगों की निगरानी की कवायद में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बाहर से आ रहे लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है और इनकी निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में निगरानी समिति का गठन कर दिया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान के अलावा पड़ोस का व्यक्ति, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल है। प्रधान व पड़ोसी होम क्वारंटीन किए गय लोगों की विशेष तौर पर निगरानी करेंगे। ऐसे लोग को पहले से ही हिदायत दी गई है कि अपने क्वारंटीन की समय सीमा के अंदर घर के अंदर ही रहेंगे और किसी के संपर्क में नहीं आएंगे। इतना ही नहीं किसी प्रकार की समस्या जैसे खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल सूचित करेंगे। वैसे आशाओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह होम क्वारंटीन किए गए लोगों को हर तीसरे दिन पहुंच कर देखेंगी। यदि उनमें जरा सा भी खांसी, बुखार अथवा सांस की समस्या दिखेगी तो इसकी सूचना विभाग को देंगी। जिस पर विभागीय टीम मौके पर पहुंच कर उसकी जांच करेगा और यदि जरूरत होगा तो हास्पिटल अथवा शेल्टर रूम लाकर क्वारंटीन किया जाएगा। इसके साथ ही उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें