फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं दिख रही सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से दुनिया त्रस्त है। प्रदेश में भी यह वायरस आ गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और रात्रि कालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बावजूद कोई कोविड के प्रति सतर्क नहीं दिख रहा है। न मास्क पहना जा रहा है और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से सतर्कता बढ़ाने, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का आदेश जारी किया है। शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरते जाने व कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन का निर्देश है। जिले में इसका नजर नहीं आ रहा है।
शापिंग मॉल हो अथवा सिनेमा हाल या अन्य कोई सार्वजनिक स्थल कहीं भी सैनिटाइजर व मास्क के साथ ही सामाजिक दूरी का ुपालन होता नहीं नजर आ रहा है। पुलिस व प्रशासन महकमा भी इस ओर से आंख मूदे हुए है।
विज्ञापन

बसों में भी बेपरवाही
आजमगढ़। रोडवेज स्टैंड और बसों में कोविड-19 नियमों का पालन नहीं हो रहा है। अधिकतर बसों में यात्री बिना मास्क लगाए ही यात्रा कर रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे पर कोविड हेल्प डेस्क है लेकिन यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की जाती है। बसों में सैनिटाजर की भी व्यवस्था नहीं है। ठूंस कर सवारियां बरी जा रही हैं। एआरएम एसडी राम का कहना है कि चालकों-परिचालकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि चालक परिचालक मास्क नहीं लगा रहे है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें