फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार से स्टंट कर रहे युवकोंं का वीडियो वायरल, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और एक कस्बे में कार में सवार युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटककर और हाथ लहराकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस संज्ञान में लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। चार में से दो कार का पुलिस ने पता लगा लिया है। दो की तलाश जारी है। एसपी यातायात ने कहा कि वाहनों की तलाश कर आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद और कई काली रंग की कार तेज गति से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चल रही है। कार की खिड़कियों से युवक बाहर निकलकर बैठे हैं, जबकि एक अन्य युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचा रहा है।
विज्ञापन

पीछे से आ रहे उनके साथी की ओर से इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी गई। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने वीडियो में दिख रही कार के नंबर के आधार पर वाहन को ट्रेस करना शुरु कर दिया। चार कार में दो कार को ट्रेस कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें