आजमगढ़। रौनापार में निकले जुलूस में दो युवकों द्वारा तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने थानाध्यक्ष रौनापार को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। सड़क पर निकले जुलूस के दौरान चौराहे पर दो युवकों हाथ में तलवारों को लहराते हुए चल रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के समीप के चौराहे का है। इसमें एक संगठन द्वारा निकाले गए जुलूस में दो युवक नंगी तलवारों को हाथों में लेकर लहरा रहे हैं। वहीं पीछे कुछ लोग झंडा लेकर चल रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया है। मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि मामले में एसओ रौनापार को वीडियो की जांच सौंप दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का और कहां का है। जुलूस किसके द्वारा क्यों निकाला गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।