फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैमाइश के नाम पर पैसा लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जहानागंज ब्लाक के परसुपुर गांव के लेखपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सरकारी रास्ते के पैमाइश के नाम पर प्रधान पति से पैसा ले रहा है। एसडीएम ने उसे संज्ञान में लेते हुए लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब किया है। परसुपुर गांव के प्रधानपति राकेश यादव उर्फ गुड्डू गांव के एक सरकारी रास्ते की पैमाइश कराने को लेकर काफी दिनों से प्रयासरत थे। तहसील दिवस पर कई बार उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। किन हलका लेखपाल लाल बहादुर सिंह बिना पैसा मिले पैमाइश नहीं कर रहा थे। लेखपाल ने पांच हजार की डिमांड की थी। काफी दबाव पर लेखपाल ने पैमाइश किया। इसके बाद प्रधान पति ने पांच हजार के बजाए लेखपाल को 1500 रुपये दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान पति ने इसकी शिकायत भी एसडीएम सदर से की। एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो को देखते हुए संबंधित लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीन दिनों में उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें