फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आटो चालक ने लौटाया यात्री का छूटा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आटो चालक ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए आटो में छूटे एक बैग को उसके स्वामी को वापस लौटा दिया। बैग वापस पाने पर बैग के मालिक व अन्य लोगों ने आटो चालक की सराहना की। बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव निवासिनी निशा राय आठ मई को कहीं से आटो से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका बैंग आटो में ही छूट गया। जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात, दो हजार रुपये नकद, कपड़े व अन्य सामान मौजूद थे। घर पहुंचने पर बैग आटो में ही छूट जाने की जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए। आटो व उसके चालक का पता लगाने में परिवार के लोग जुट गए। उधर, आटो चालक राम अवध गौतम निवासी चौकी चोरसंड थाना गौरा बादशाहपुर जिला जौनपुर ने भी आटो में छूटा बैग पाने के बाद उसे सुरक्षित रखा और बैग मालिक की तलाश में जुटा रहा। 11 दिन बाद शुक्रवार को आटो चालक को बैग मालिक निशा के भाई की दुकान का पता लगा। जिस पर वह बैग लेकर निशा के भाई दीपक राय के दुकान पर पहुंचा और बैग उन्हें सौंपा। परिजनों ने आटो चालक का शुक्रिया अदा किया और उसकी इनामदारी की तारीफ की। इस दौरान अमित राय, तेजबहादुर, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें