आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर कोतवाली के अंदर हुई मारपीट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें खुद कोतवाली प्रभारी (कोतवाल) को युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती हैं।
पहले वीडियो में कोतवाल वर्दी में दिखाई दे रहे हैं और युवक को डंडों से पीटते हुए साफ नजर आ रहे हैं। युवक चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। अब उक्त युवक किस आरोप में पकड़ा गया इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
वहीं दूसरे वीडियो में कोतवाल सादी वर्दी (सिविल ड्रेस) में युवक के बाल पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई करते नजर आते हैं। इस दौरान किसी अन्य पुलिसकर्मी की भी मौजूदगी दिख रही है, लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं करता। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि कोतवाली में किसी बात को लेकर बात चल रही थी अचानक कोतवाली प्रभारी आवेश में आ गए और आरोपी को पीटने लगे।