फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : नशे में धुत युवकों का गाली देते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Sat, 28 Dec 2024 07:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सोशल मीडिया निश्चित तौर पर संचार का बड़ा माध्यम है लेकिन इसका दुरूपयोग भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर गालीबाज युवकों का वीडियो वायरल हुआ है और अब पुलिस इस मामले पर गंभीर है। एक को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गालीबाजों पर पुलिस का शिकंजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे में धुत तीन-चार युवकों का गाली देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी गई। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है। पकड़े गए युवक पर पूर्व में एक एफआईआर भी दर्ज हो चुका है, जिसने स्कार्पियो से एक व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक घर के छत पर शराब का सेवन कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा गालियां भी दी जा रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए युवकों पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। एसपी यातायात ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है उसके खिलाफ पूर्व में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

उक्त युवक द्वारा चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के जवानत के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें