मार्टीनगंज तहसील में घूस लेता लेखपाल । श्रोत-सोशल मीडिया
बरदह। तहसील मार्टीनगंज में तैनात एक लेखपाल का घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त लेखपाल की शिकायत भी पीड़ित ने पत्रक देकर डीएम से किया है। लेखपाल की तहसील में तैनाती है। यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन से जमीन का पट्टा देने के नाम पर घूस ले रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सदरुद्दीन ने बुधवार को डीएम से मिलकर लेखपाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा देने के नाम पर कई किस्तों में लेखपाल ने 50 हजार रुपये ले लिए और जमीन का पट्टा भी नहीं किए। अभी हाल ही में इसी तहसील में तैनात कानूनगाे जयप्रकाश को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसडीएम दिव्या सिकरवार ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर पीड़ित का पता चल जाए तो मैं जांच करवा कर कार्रवाई करूंगी।