फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर से मिलेगी इम्युनिटी बूस्टर आयुर्वेदिक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के खिलाफ जंग में डाक विभाग भी शामिल हो गया है। अब डाकघर से संक्रमण के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवाएं मिलेगी। खादी ग्रामोद्योग संस्थान की दवाओं से कोरोना को हराना आसान होगा। सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर में दवाएं पहुंच गई है। गिलोए वटी, काढ़ा आदि नौ तरह की दवाएं इसमें शामिल हैं। तमाम लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घरों पर गिलोय वटी आदि देसी दवाओं का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। सेनिटाइजर, गंगाजल के बाद डाक विभाग ने अब संक्रमण से बचाव के लिए नई पहल की है। विभाग मेघदूत खादी ग्रामोद्योग की कोरोना उपचार के लिए आयुर्वेदिक दवाएं बेचेगा। डाक विभाग का कहना है कि आयुर्वेदिक दवाएं सस्ती है बल्कि लोगों में इम्युनिटी बूस्ट करने में भी सहायक होगी। निदेशालय ने इसके लिए ग्रामोद्योग संस्थान के उत्पाद बेचने को करार किया है। इसमें नौ तरह की दवाएं हैं। जिसे लोग डाकघर से लोग ले सकेंगे। जिले में दवाओं की पहली खेप पहुंच गई है। अब मुख्य डाकघर में सस्ती दर पर लोगों को दवाएं मुहैया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें