फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में अब भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के करीब 65 प्रतिशत से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों में अभी तक नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। इसके पीछे विभाग की लापरवाही व जन जागरूकता के अभाव की भी बात सामने आ रही है। जबकि, शासन के निर्देश पर जिले में एचएसआरपी लगवाने की अवधि समाप्त हो चुकी है। इन पर कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


करीब पांच साल पूर्व वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद दो साल तक कोविड काल होने के कारण परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों को छूट दे दी गई। लेकिन बाद में हालात सामान्य होने पर एचएसआरपी लगाने के लिए समय दे दिया गया। इसके बावजूद वाहन स्वामी एचएसआरपी नहीं लगवा पा रहे हैं। इनमें कॉमर्शियल वाहनों के साथ-साथ दोपहिया और निजी वाहन भी शामिल है। यदि कामर्शियल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 55 से 60 फीसद वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे हैं। वहीं, निजी वाहनों पर 65 फीसदी से अधिक वाहनों पर भी एचएसआरपी प्लेट नहीं लगी है। इनमें पुलिस विभाग के भी वाहन शामिल है। जो सुबह-शाम सड़कों पर खुलेआम दौड़ लगाते रहते हैं।

ऐसी लगेगी नंबर प्लेट

आजमगढ़। वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें वाहन स्वामी को पूरा नाम और पता भरना होगा। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन की श्रेणी को चुनें फिर वाहन कंपनी के डीलर को चुनें। चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर फीड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगी। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय मिलने का मेसेज प्राप्त होने पर उसी दिन निर्धारित स्थान पर जागर नंबर प्लेट लगवा सकेंगे।
विज्ञापन


कोट

कामर्शियल वाहनों में करीब 55 से 60 फीसद वाहनों में एचएसआरपी लगे है। वहीं करीब 35 से 40 फीसद निजी दो पहिया, चार पहिया समेत अन्य वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुके हैं। बाकी के लोगों को निर्देश दिए गए हैं। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के आरटीओ से जुड़ा कोई काम नहीं होगा। -सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें