फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना फिटनेस सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर अनफिट वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं। इनकी तादाद दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस व परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रहा है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग रहा है। अनफिट वाहनों में स्कूली बस, ट्रैक्टर-ट्राल, निजी बस, मालवाहक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले की सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वजह वाहनों का अनफिट होना है। इस मामले में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का सारा ध्यान सिर्फ और सिर्फ कमर्शियल वाहनों पर होता है। शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर बस व स्कूली बस, ट्रक के अलावा टेंपो व बोलेरो व हल्के मालवाहन बिना फिटनेस के सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। शहर में इनकी संख्या करीब पांच हजार है।



जिले के हर मार्ग पर अनफिट वाहन के साथ जुगाड़ वाले वाहनों की संख्या भी कम नहीं है। उसे रोकने की फिक्र किसी को नहीं है। अभी कुछ दिन पूर्व ही जुगाड़ वाहन से हादसा हो गया लेकिन बाल-बाल राहगीर बच गए।
विज्ञापन




00

फिटनेस के लिए इन बिंदुओं की होती है जांच



आजमगढ़। ब्रेक, हार्न, वाइपर, इंडिकेटर, साफ-सफाई, प्रदूषण, स्टेयरिंग, लाइट, ढांचा (लंबाई व चौड़ाई), वाहन चलने लायक है कि नहीं, शाकर, चेसिस, बाडी, इंजन, स्पीडोमीटर, गेयर, टायर, शीशा, इलेक्ट्रिकल (वायरिंग), डेंट-पेंट, नंबर प्लेट, परवर्ती टेप, टैक्स और बीमा और अन्य।

कोट



अनफिट वाहनों का फिटनेस चेक कर कार्रवाई की जाती है। सभी को नोटिस भी जारी किया जाता है। अभी कई अनफिट स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त किया गया है। अभियान लगातार जारी है, सोमवार से विशेष अभियान भी शुरु किया गया है। -सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें