फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को ठसाठस भरकर चल रहे सवारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एआरटीओ प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब सवारी वाहनों में 50 फीसदी से अधिक यात्री बैठाने वालों पर कार्रवाई कर उनसे पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। तमाम कार्रवाईयों के बावजूद सवारी वाहन कोविड गाइडलान का पालन नहीं कर रहे हैं। विभाग इसे लेकर सख्त हो गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगर जुर्माने के बावजूद नहीं माने तो वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद भी कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर निर्धारित मानक के अनुरूप सवारी नहीं बैठा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। टीकाकरण बढ़ाए जाने का आदेश तो अफसरों ने दे दिया ताकि लोग सुरक्षित हो सकें लेकिन शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं होने से इसके बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शहरों में तो कुछ हद तक लोग मास्क लगाकर निकलना शुरू कर दिए हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में गाइडलाइन के अनुपालन का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोग मास्क तो नहीं ही लगा रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। चार पहिया की बात छोड़िए बाइक पर भी तीन लोग बैठकर यात्रा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यातायात विभाग अगर कार्रवाई शुरू कर दे तो काफी हद तक नियमों का पालन होने लगेगा जिससे संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें