फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई थाना क्षेत्र के छज्जोपुर गांव निवासी एक अधेड़ ने बुधवार की रात घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक गया। जानकारी होने पर उसे आनन-फानन में सीएचसी पवई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

छज्जोपट्टी गांव निवासी सुरेश हरिजन (50) पुत्र नेपाली हरिजन राजगीर का काम करता था। रोज की भांति बुधवार की रात भी वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात वह घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक गया। रात 12 बजे के लगभग पत्नी की नींद टूटी तो उसने पति को अमरूद के पेड़ पर लटकता देखा। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना के पीछे कारण पति-पत्नी में विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें