फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में वायलर के इएसपी का प्लेटफार्म टूटा, तीन घायल

विज्ञापन
सठियांव चीनी मिल में घायल कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सठियांव(आजमगढ़)। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में सोमवार को वायलर के इएसपी की मरम्मत के दौरान प्लेटफार्म टूट गया। जिससे काम कर रहे तीन मजदूर 12 की ऊंचाई से नीचे गिर कर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। चीनी मिल प्रशासन हादसे को छुपाने में जुटा रहा। बाद में वेंडर पर जिम्मेदारी डाल कर प्रकरण में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

चीनी मिल चलाने का ठेका जैम कंपनी के पास है। सोमवार को मिल के वायलर के ईएसपी की मरम्मत का कार्य चल रहा था। कंपनी के चार कर्मचारी फीटर 35 वर्षीय वसीम अहमद निवासी लखीमपुर, 28 वर्षीय शिवपाल निवासी बलरामपुर, 30 वर्षीय सोनू निवासी बलरामपुर व एक अन्य कर्मचारी 12 फीट ऊंचाई पर स्थित प्लेटफार्म पर चढ़ कर मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म टूट कर गिर गया। जिसके चलते वसीम, शिवपाल व सोनू नीचे गिर पड़े और गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में ठेकेदार द्वारा प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां वसीम की हालत गंभीर देख कर उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। अन्य दोनों कर्मचारियों का प्राइवेट अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। अगले पेराई सत्र की तैयारी के तहत इन दिनों चीनी मिल में जोरशोर से काम चल रहा है। वहीं मिल प्रशासन घटना को छिपाने की कवायद में देर शाम तक जुटा रहा। बाद में जैम कंपनी पर जिम्मेदारी डाल कर मिल प्रबंधक ने अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर लिया। वसीम की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है।

सठियांव चीनी मिल में घायल कर्मचारी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें