फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित हुए वेद प्रकाश तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। साहित्यकारों और इतिहासकारों की धरती आजमगढ़ जिले के तहबरपुर क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर निवासी वेद प्रकाश तिवारी पुत्र स्व. आद्या प्रसाद तिवारी ने को भारत भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वेदप्रकाश तिवारी को कर्मकांड और ज्योतिषी के क्षेत्र में कई संगठनों द्वारा दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे बड़े शहरों में सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। 14 मई 2022 को दिल्ली में महात्मा गांधी नोबल पिस अवॉर्ड तथा इंडियन ऑफ पार्लियामेंट अवॉर्ड से व 26 जून 2022 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय योग गौरव पुरस्कार से और 14 अगस्त 2022 को देश की राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन अंतरराष्ट्रीय शांति दूत संगठन द्वारा इन्हें भारत भूषण राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत होकर वेद प्रकाश तिवारी ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे अपने गांव, अपने जनपद, अपने परिवार का नाम रोशन करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह सब माता-पिता के आशीर्वाद व समस्त शुभचिंतकों के स्नेह का प्रतिफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें